Showing posts with label एलक्शन. Show all posts
Showing posts with label एलक्शन. Show all posts

Tuesday, 25 November 2008

मतदान करना?, नही करना?

मत दान करो
अपना बहुमूल्य मत
कम बुरे आदमी को

आपके मत का मतलब है
कि
उसके हर अच्छे बुरे फैसले में
उसके साथ हैं आप
आने वाले पाँच साल तक

और बुरा आदमी
अगले पाँच सालों में
हजारों गुना बुरा हो सकता है


एक नई आबादी बनाओ
जो हट के है
नेता और जनता
अमीर गरीब
के बँटवारे से

एक ऐसी आबादी
जो रोटी और परमाणु बोम्ब में
प्राथमिकता तय कर सके
कि
क्या उगाना है



एक ऐसी आबादी
जिसमे नेता चुनने के लिए
पाँच साल का इंतज़ार नही करना पड़ता
हर काम के अंजाम के बाद
नेता रहता है या नही रहता ....तय करना आसान हो

एक ऐसी आबादी
जिसमे
हर आदमी को पता हो
कि किसकी जायज भूख को
पूरा होना है कब


एक ऐसी आबादी
जिसमे आदमी को "आबादी " न कहा जाए